शादी खाना मेनू लिस्ट इन हिंदी PDF | हलवाई मेनू लिस्ट इन हिंदी

HT
0
यदि आप भी अपनी शादी की पार्टी को शानदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो शादी के खाने की यह लिस्ट आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि शादी के मेन्यू में किन-किन व्यंजनों को शामिल करना चाहिए। भारतीय शादियों में हम मेहमानों के स्वागत और खाने-पीने पर खासा खर्च करते हैं, ताकि किसी भी तरह की कमी न रह जाए। शादी की सजावट जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही ध्यान खाने के मेन्यू पर भी देना चाहिए। एक बेहतरीन शादी के मेन्यू में स्टार्टर, मुख्य भोजन, मिठाई, सलाद और पेय पदार्थों के साथ-साथ अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल किए जा सकते हैं।

स्टार्टर डिश - 


शादी की पार्टी के लिए स्टार्टर (Starter) गाइड आमतौर पर स्टार्टर मुख्य पाठ्यक्रम (Main Course) से पहले परोसे जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोकप्रिय फास्ट फूड आइटम्स होते हैं जिन्हें बारात के आगमन से पहले ही शुरू कर दिया जाता है। यदि शादी की पार्टी में मेहमानों की कुल संख्या एक हजार से अधिक है, तो भोजन की बर्बादी (Main Course के बचने या फेंकने जाने) से बचने के लिए यह सलाह दी जाती है कि स्टार्टर्स में 3 से 4 या उससे अधिक बेहतरीन आइटम्स शामिल करें:-

  1. चाउमीन
  2. आइस्क्रीम
  3. गोल गप्पे / पानीपुरी
  4. दही भल्ले
  5. वडा पाव
  6. पकोड़े
  7. मंचूरियन
  8. फ्रेंच फ्राइज़
  9. फिश फ्राइड
  10. कबाब

Main Course

मेन कोर्स (Main Course) भोजन योजना शादी या पार्टी के मुख्य भोजन (मेन कोर्स) में रोटी और विभिन्न प्रकार की सब्जियां शामिल होती हैं। मेहमानों की पसंद को ध्यान में रखते हुए वेज (शाकाहारी) और नॉन-वेज (मांसाहारी) व्यक्तियों के लिए अलग-अलग व्यंजन तैयार किए जाते हैं। शाकाहारी मेन कोर्स के लिए निम्नलिखित आइटम आवश्यक माने जाते हैं:
  1. मिक्स वेज
  2. आलू फ्राइड
  3. जीरा आलू
  4. मेथी आलू
  5. मेथी मलाई मटर
  6. गोभी मुसल्लम

नॉन वेजिटेरियन :-

  1. बटर चिकन
  2. तवा चिकन
  3. मटन दो प्याजा
  4. फिश करी
  5. मटन बिरयानी
  6. चिकन बिरयानी



इसके अलावा शादियों में एक करी वाली सब्जी होनी चाहिए इसमें वेज तो हमेशा मटर पनीर को ही सबसे पसंददीदा समझा जाता है पर आप अपने अनुसार चुन सकते हैं।
  1. शाही पनीर
  2. मटर पनीर
  3. पालक पनीर
  4. पनीर अचारी
  5. कड़ाई पनीर
  6. मलाई कोफ्ता
  7. छोले
  8. चना रावल पिंडी


दाल - शादी में सुखी और करी सब्जी के अलावा एक दाल भी सामिल की जाती है और यदि दाल है तो चावल एड करना ना भूलें हालाकि दाल तो बहुत प्रकार की होती हैं वही चावल में भी कुछ वारायिती होती है। पर सामान्यतः जीरा राइस ही पसंद किया जाता है
  1. राजमा दाल
  2. दाल मखनी
  3. अरहर की दाल
  4. छोले
  5. दाल साग
  6. दाल महारानी
  7. लहसुन तड़का पीली दाल
  8. कड़ी पकोड़ा।

तरल पदार्थ - तरल पदार्थ में चाय या कॉफी दोनो में से एक रख सकते हैं इसके साथ यदि गरीमियो का मौसम है तो साथ में एक ड्रिंक जैसे कोकाकोला, पेप्सी इत्यादि रख सकते हैं, और यदि यह मोसम सर्दी का है तो एक सूप भी एड कर सकते हैं सूप के कई वेराइटी होती है -
टोमोटो सूप
कॉर्न सूप
वेजिटेबल सूप
मटर पुदीना सूप
फ्रेंच अनियन सूप
इटेलियन वेडिंग सूप

दोस्तो इस लिस्ट में वही पकवान एड किए गए हैं जोकि अक्सर शादियों में सबसे पसंदगीदा आहार होता है। जोकि सबकी पसंद होते हैं। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया करके कॉमेंट करें।




Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)